फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rakshabandhan festival celebrated by consecrating Mahadev

महादेव का अभिषेक कर मनाया रक्षाबंधन पर्व

Mon, 03 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival celebrated by consecrating Mahadev
महादेव का अभिषेक कर मनाया रक्षाबंधन पर्व
विज्ञापन

बिजनौर। श्रावण मास के चौथे सोमवार को भी शिव भक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की व व्रत रखा। शिवालयों पर लॉकडाउन का पालन कराते हुए महादेव का अभिषेक कराया गया।

सोमवार को रक्षाबंधन होने की वजह से बहुत सवेरे से ही श्रद्धालु महादेव का अभिषेक करने के लिए मंदिरों में जाने लगे थे। गांव खारी स्थित झारखंडी शिव मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, लंगोटिया शिव मंदिर, काली मंदिर स्थित शिव मंदिर, कुटिया कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, कुभड़ा शिव मंदिर, झालू में मनोकामना शिव मंदिर, छतरीवाला कुआं स्थित शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। महादेव का अभिषेक करने के बाद ही भाई बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जो बहनें अपने मायके में थीं उन्होंने वहीं महादेव का अभिषेक किया। सामान्य तौर पर बहनें भाईयों को राखी बांधने तक अन्न ग्रहण नहीं करती हैं। लेकिन शिवरात्रि के दिन ही रक्षाबंधन आने की वजह से बहनों ने व्रत रखा। हालांकि सावन मास के आखिरी दिन सभी बारिश की प्रार्थना करते रहे। आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन बरसे नहीं। बादल छाए रहने से मौसम में उमस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed