{"_id":"637a74f9b7f6da6d45295038","slug":"raised-the-demand-to-hang-shraddha-s-killer-bijnor-news-mrt61448606","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के हत्यारोपी को फांसी देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के हत्यारोपी को फांसी देने की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा के हत्यारोपी को फांसी देने की मांग उठाई
अफजलगढ़। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च निकाला। जिन्होंने श्रद्धा के हत्यारोपी को फांसी दिलाने की मांग की उठाई।
शनिवार की देर शाम भूतपुरी तिराहे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गौरव चौहान के नेतृत्व में एकत्र होकर दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला व श्रद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में श्रद्धा के हत्यारे आफताब ने श्रद्धा का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे ने शव के 35 टुकड़े करके डीप फ्रीजर में रखकर धीरे धीरे उन टुकड़ों को उधर उधर फेंक दिया जो घोर निंदा योग्य है। कार्यकर्ताओं के हाथों में आफताब को फांसी देने व श्रद्धा को इंसाफ दिलाये जाने आदि स्लोगन थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने की सरकार से मांग की। गौरव राजपूत, अंकित राजपूत, शुभम देव तोमर, नितिन कुमार, जितेंद्र कुमार नीतीश कुमार अभिषेक, पुखराज, गौरव सैनी आदि लोग शामिल रहे।