{"_id":"6a99d8d98edfb8ecea0ca90e","slug":"the-public-works-department-sent-a-proposal-to-surrender-a-budget-of-rs-60-lakh-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-189211-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 60 लाख का बजट सरेंडर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 60 लाख का बजट सरेंडर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
बिजनौर। दो साल पहले बनी सड़क (बालावाली-फीना) पर खर्च करने के लिए मंगाया गया 60 लाख रुपये का बजट अब वापस चला जाएगा। बजट सरेंडर के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है। दरअसल यह बजट खर्च भी नहीं किया गया था और बजट की डिमांड की मंशा पर ही सवाल खड़े गए थे। फजीहत से बचने के लिए यह बजट अब लौटाया जा रहा है।
लोनिवि के प्रांतीय खंड की ओर से बजट सरेंडर का प्रस्ताव अधीक्षण अभियंता को प्रेषित किया गया है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय से इसे मुख्य अभियंता को प्रेषित कर दिया है। बता दें कि बालावाली से फीना की दूरी 82 किमी है, लेकिन जिन जगहों पर सड़क की चौड़ाई तीन मीटर थी, उस दूरी में 40 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण दो साल पहले 53 करोड़ रुपये की लागत से कर दिया गया। चौड़ीकरण का अंतिम भुगतान भी संबंधित ठेकेदार को नवंबर 2024 में कर दिया गया था। अब इस सड़क के लिए फिर से 60 लाख रुपये की डिमांड कर दी गई।
मई 2026 में प्रस्ताव के अनुसार बजट भी जारी कर दिया गया। यह बजट अभी खर्च भी नहीं किया जा सका था, इससे पहले ही अधीक्षण अभियंता रामपुर की समीक्षा के मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय जयंत ने लोनिवि बिजनौर के प्रांतीय खंड को पत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि दो महीने में इस धन को कहीं भी खर्च नहीं किया। जिससे वित्तीय प्रगति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बजट कहां खर्च करना है, यह भी जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
वर्जन:::
बिजनौर खंड ने बजट को सरेंडर करने के लिए प्रस्ताव दिया है, जिसे मुख्य अभियंता कार्यालय को भेज दिया है। बजट वापसी की भी लंबी प्रक्रिया होती है। ....संजय जयंत, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि वृत रामपुर