फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Quarantined the person who arrived at the house after attending the funeral of Corona victim in Meerut

मेरठ में कोरोना पीडित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर पहुंचे व्यक्ति को क्वारंटीन किया

Sun, 19 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Quarantined the person who arrived at the house after attending the funeral of Corona victim in Meerut
धामपुर। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते धामपुर के कुछ लोग मेरठ के एक अस्पताल में कोरोना महामारी में मरे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चोरी छिपे से जिले की सीमाएं सील होने के बाद भी चले गए थे। बताया गया कि उन लोगों में से तीन का मेरठ प्रशासन ने परीक्षण कराने के बाद वहीं क्वारंटीन करा दिया है, जबकि उनमें से एक वहां से भागकर घर वापस आ गया था। पता लगने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज कर उसका परीक्षण कराने के बाद होम क्वारंटीन करा दिया है। परिवार के अन्य लोगों को भी 14 दिन के लिए संबंधित व्यक्ति से सोशल डिस्टसिंग का पालन करने का सुझाव दिया गया है। हिदायत दी गई कि यदि किसी ने भी घर की लक्ष्मण रेखा को लांघने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मामला गंभीर, जांच होगी:
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके स्तर से किसी को गैर जिले में जाने की कोई परमिशन नहीं दी गई है। न ही उनके स्तर से परमिशन जारी करने को अधिकार है। मामला जांच का विषय है। यदि ऐसा हुआ तो मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने वांछितों की गिरफ्तारी को ड्रोन का सहारा लिया
धामपुर। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद मोहल्ला बंदूकचियान में घर में छिपे वांछितों का पता लगाने को ड्रोन का उपयोग किया गया। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले लॉकडाउन का पालन कराने को मोहल्ले में गई पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया गया था। पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक महिला का चालान कर दिया था। बाकी फरार है। पुलिस और भी कई सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed