फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protect your own life, Guldar is on the hunt, Forest department warns people in Bijnor

वन विभाग की दो टूक: अपनी जान की सुरक्षा स्वयं करो, शिकार पर है गुलदार, 20 माह में ले चुका 24 लोगों की जान

Sat, 24 Aug 2024 03:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनाैर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 03:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में देहात क्षेत्र में लोगों के लिए गुलदार की समस्या विकराल हो गई है। यहां ग्रामीण गुलदार की दहशत में जी रहे हैं। वहीं वन विभाग ने साफ कह दिया है कि अपनी जान की रक्षा खुद करें गुलदार शिकार भी कर सकता है।

विज्ञापन
Protect your own life, Guldar is on the hunt, Forest department warns people in Bijnor
गुलदार ने ली किसान की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में कोरोना काल के बाद जिले में उत्पन्न हुई गुलदार की समस्या अब विकराल हो गई है। जहां एक ओर वन विभाग, प्रशासन बैठक कर गुलदार की समस्या पर चर्चा कर रहा है, वहीं गुलदार लगातार इंसानों की जान ले रहा है। पिछले 20 माह में अब तक 24 इंसानों की जान गुलदार के हमलों में जा चुकी है। जिले का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां गुलदार की मौजूदगी न हो।
विज्ञापन


बिजनौर जिले की भौगोलिक स्थिति पर नजर डालें तो अमानगढ़ से लेकर नजीबाबाद तक घना जंगल है। अमानगढ़ में जहां बाघ से लेकर गुलदार तक की मौजूदगी है, वहीं नजीबाबाद डिवीजन की अधिकांश रेंज में हाथी और गुलदार की मौजूदगी देखने को मिलती है। आरक्षित वन क्षेत्र से कई गुना गुलदार गन्ने के खेतों में घूम रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक जिले में गन्ने के खेतों में 500 से ज्यादा गुलदार हो सकते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष अब तक 46 गुलदार और उनके शावकों को वन विभाग पकड़ चुका है।
विज्ञापन

गन्ने के जंगल का राजा बन चुका गुलदार : जोएल लॉयल
जिम कार्बेट के रिसर्च स्कॉलर एवं वरिष्ठ वन्य जीव विशेषज्ञ जोएल लॉयल कहते हैं कि गुलदार ने गन्ने के खेतों में रहना सीख लिया है। अब इन्हें यहां से हटाना बहुत मुश्किल काम है। जिस तरह से इनकी मौजूदगी सामने आ रही है, यह पूरे जिले में है। लोगों को भी इनसे बचना सीखना होगा। यहां पर जो गुलदार के शावक पैदा हो रहे हैं, उनके लिए यही प्राकृतिक आवास है।
 
नरभक्षी घोषित होगा गुलदार, वन अफसरों ने लिखा पत्र
जमालपुर भूड़ में किसान को मारने वाले गुलदार ने उसका मांस भी खा लिया। उधर, 40 दिन में चार से पांच किमी के दायरे में हुई तीन मौत और तीन लोगों के घायल होने से गुलदार के नरभक्षी होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में वन अफसरों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दिया है।

डीएफओ की ओर से लिखे गए पत्र में चार किमी के दायरे में गांव पिलाना में दो, जलालपुर हसना में एक मौत होने और गांव सिसोना, पिलाना और गांव अखलाखपुर में तीन लोगों के घायल होने का हवाला दिया है।

वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों के पास गुलदार आया तो पर अंदर नहीं गया। उसे पकड़ने में विफल होने की दशा में उसे नरभक्षी घोषित करने की मांग पत्र में की गई है। डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह घटनाएं हुई हैं, उससे लग रहा है कि एक ही गुलदार ने यह हमले किए गए हैं। शासन को पत्र लिख दिया गया है।
 

आक्रोशित किसानों ने मांगी गुलदार को मारने की अनुमति
बिजनौर के हल्दाैर में गांव जलालपुर भूड़ में गुलदार द्वारा किसान पीयूष कुमार उर्फ पिंकी की मौत पर विभिन्न किसान संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाकियू चढूनी के पउप्र के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी, परवेंद्र कुमार, भाकियू टिकैत गुट के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सपा प्रदेश सचिव आदित्यवीर सिंह आदि पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से किसानों की आत्मरक्षा के लिए गुलदार को मारने की अनुमति दिलाए जाने की मांग की।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगाए गए पिंजरे
हल्दौर। गांव जलालपुर भूड़ के जंगल में वन रेंजर महेश गौतम टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर बकरी समेत एक पिंजरा व कुछ दूरी पर एक ओर समेत दो पिंजरे लगाए। उन्होंने किसानों से अकेले देर शाम जंगल नहीं जाने व नशा करके बिलकुल भी नहीं जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed