{"_id":"61b7935261aa204516039163","slug":"property-will-be-attached-for-non-payment-of-dues-dhampur-news-mrt568911833","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा न करने पर संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा न करने पर संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया जमा न करने पर संपत्ति होगी कुर्क
धामपुर। राजस्व विभाग की ओर से बकाएदारों से मुख्य और विविध देयों के तहत बकाया वसूली ने तेजी पकड़ ली है। धामपुर तहसील में मुख्य देय के तहत अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष केवल 20 प्रतिशत की ही वसूली हो सकी है, जबकि विविध देयों में वसूली की प्रगति संतोषजनक है। बकाया जमा न करने वाले करीब 39 बकाएदारों की संपत्ति की कुर्की और गिरफ्तारी वारंट जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एक बकाएदार की कोर्ट के आदेश पर 27 दिसंबर को तहसील में खेती की जमीन की नीलामी होगी।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि सरकार की ओर से बकाया लक्ष्य को पूरा करने के लिए सख्त आदेश हैं, जिसके तहत उनके स्तर से तहसील के सभी अमीनों को निर्देशित किया गया है। बताया गया कि तहसील में मुख्य देेय की प्रगति असंतोषजनक है, जबकि विविध देयों में वसूली संतोषजनक है। मुख्य देयों में 6 लाख 53 हजार की वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 13 दिसंबर तक एक लाख 30 हजार की बकाया वसूली हो पाई है। इसी प्रकार से विविध देयों के तहत सरकार की ओर से सिंचाई देय को पूरी तरह से माफ कर रखा है, जबकि विविध देयों में 11 करोड़ 66 लाख रुपये को वसूलने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष आठ करोड़ 41 लाख की वसूली हो चुकी है। विद्युत देय के तहत 72 लाख की वसूली करनी थी, जिसके सापेक्ष 54 लाख 40 हजार की ही वसूली हो सकी है।
बैंक देय के तहत 10 करोड़ पांच लाख 46 हजार का वसूली लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष अभी तक साढ़े सात करोड़ की वसूली हो सकी है। स्टांप देय के तहत साढ़े 26 लाख का वसूली लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष अभी तक 20 लाख की वसूली हुई है। जो लक्ष्य का करीब 77 प्रतिशत है।
विज्ञापन
284 बकाएदरों को जारी किए जा चुके हैं रिकवरी नोटिस
एसडीएम ने बताया कि तहसील की ओर से 284 बकाएदारों को रिकवरी नोटिस जारी किए जा चुुके हैं। 39 को कुुर्की वारंट जारी हुए हैं,। जिनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के भी निर्देश है। इन बकाएदारों पर करीब 10 करोड़ से ज्यादा की विभिन्न मदों की बकाया है। नहटौर परगने के गांव पहाड़पुर द्वारिका निवासी पंकज पुत्र पीतांबर से करीब नौ लाख की बकाया को वसूल करने के लिए 27 दिसंबर को धामपुर तहसील में खेती की जमीन की नीलामी होगी। बताया गया कि यह कार्रवाई पारिवारिक वाद के चलते कोर्ट के आदेश पर की जा रही है।