{"_id":"66946039ece943b3730f34a4","slug":"procession-e-alam-was-taken-out-in-traditional-ways-in-the-city-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-126908-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहर में परंपरागत तरीकों से निकाला गया जुलूस-ए-अलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहर में परंपरागत तरीकों से निकाला गया जुलूस-ए-अलम
विज्ञापन
-जुलूस के बाद मौलाना शब्बर हुसैन ने मजलिस को किया खिताब
फोटो..संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में सातवी मुहर्रम का कदीमी जुलूस-ए-अलम परंपरागत तरीको से निकाला गया। अंजुमन सरकारे हुसैन के सोगवारो ने जूलूस का खैर मकदम किया। इसके बाद मोहल्ला बुखारा स्थित इमामबाड़ा में मजलिस बरपा की गई।
रविवार को दिन में कदीमी जुलूस-ए-अलम गांव पेदी सादात से अपने परंपरागत मार्गो से होते हुए विदुरकुटी रोड बुखारा पहुंचा। जहां जुलूस का खैर मकदम किया गया। रविवार को आयोजित मजलिस को मौलाना शब्बर हुसैन ने खिताब किया। उन्होंने कर्बला के शहीद और इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की शहादत को विस्तार से बताया। वहीं शनिवार रात को मोहल्ला बुखारा स्थित इमामबाड़ा से जुलूस ए ताबूत औन-व-मोहम्मद बरामद किया गया। जुलूस अपने परंपरागत मार्गो से होता हुआ रात एक बजे इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। मजलिस को मौलाना मरगूब आलम जौनपुर ने खिताब किया था। जुलूस में अफरोज, कमर अब्बास, नवाब रजा, अजहर हसनैन, रईस हैदर, मुजाहिद हसन, जाफर हसनैन, असगर आदि मौजूद रहे।
-- --
कस्बे में शिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस-
नहटौर। नगर में सातवें मुहर्रम का मातमी जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। रविवार को मौहल्ला इमामबाड़ा की शिया मस्जिद से शिया समुदाय का मातमी जुलूस शुरू हुआ। जुलूस मौहल्ला रसूलदारान, घासमंडी, मिर्दगान, हज्जामान, गुलीतालाब, हलवाईयान, मेन बाजार, जामा मस्जिद, अफगानान, लकड़हारान, चौधरीयान, महकमा, पीर शहीद काला से होता हुआ इमामबाड़े पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शौगवार मातम करते हुए आगे बढ़े। कई अन्य स्थानों पर भी जुलूस स्वागत किया गया। जुलूस में जाफर हुसैन, विशाल मेंहदी, फैसल हैदर, शहंशाह हैदर, गुलाम हुसैन, गिजाल मेंहदी, डॉ. मतानक जैदी, सरकार जैदी, मंजूर जैदी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं गांव सलारपुर व फुलसंदा में भी मातमी जुलूस निकाला गया।