फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Private doctors will also test with antigen kit

निजी चिकित्सक भी एंटीजन किट से करेंगे जांच

Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Private doctors will also test with antigen kit
निजी चिकित्सक भी एंटीजन किट से करेंगे जांच
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से निजी चिकित्सकों को भी बचाने की कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ निजी चिकित्सकों को मरीजों की जांच के लिए एंटीजन किट दी गई हैं। जिन मरीजों को भर्ती करना जरूरी लगे या जिनका ऑपरेशन होना है, इसके बारे में चिकित्सक अपने अस्पताल में भी पता लगा सकते हैं। ऐसा करने से मरीज को समय से उपचार भी मिल जाएगा और निजी चिकित्सक व उनका स्टाफ भी सुरक्षित रहेंगे।

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम सतर्कता बरती जा रही हैं। जिला अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन से पहले उनकी कोरोना की जांच पहले से ही कराई जा रही है। इसके अलावा संदेह होने पर खांसी, बुखार के मरीजों की भी कोरोना जांच कराई जाती है। सरकारी अस्पतालों से ज्यादा मरीज निजी चिकित्सकों के यहां जाते हैं। निजी चिकित्सकों के यहां मरीज भर्ती होते हैं और ऑपरेशन भी कराते हैं। निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की जांच के लिए किट नहीं रहती है। स्वास्थ्य विभागों द्वारा इन चिकित्सकों को कुछ एंटीजन किट दी गई हैं। कई बार कुछ मरीज गंभीर हालत में आते हैं और उपचार करने के लिए उन्हें भर्ती करना जरूरी होता है। इनमें कोरोना के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे मरीजों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई किट का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि ये किट अभी बहुत कम हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर मरीजों के लिए और किट निजी चिकित्सकों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed