{"_id":"6383aa8e6dc67b67054d29a8","slug":"presented-the-accounts-in-the-annual-session-of-the-committee-bijnor-news-mrt615479598","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: समिति के वार्षिक अधिवेशन में प्रस्तुत किया लेखा जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: समिति के वार्षिक अधिवेशन में प्रस्तुत किया लेखा जोखा
विज्ञापन
बढ़ापुर। कुंजैटा साधन सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में समिति की लाभ व हानि और किसानों को दिये गये ऋण एवं वसूली का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
ग्राम बांसोवाला स्थित समिति प्रांगण में कुंजैटा साधन सहकारी समिति लिमिटेड के वार्षिक अधिवेशन की साधारण सभा हुई। सचिव चंद्रभान सिंह व वरिष्ठ लिपिक सुंदर सिंह ने वर्ष 2021-22 में किसानों को दिये गये ऋण व ब्याज के रूप में जमा आदि का विवरण दिया। बताया कि समिति को क्रमिक लाभ के रूप में करीब 18 लाख 11 हजार रुपये की आय हुई है। बताया गया कि समिति के सदस्यों की कुल संख्या 1937 है, जबकि 366 सदस्य बकायादार है। समिति का सदस्यों पर करीब 2,95,40,000 रुपये बकाया है।
समिति के सभापति मोहम्मद अख्तर ने समिति और किसानों के बीच मधुर तालमेल बनाए रखने पर बल देते हुए किसानों से समिति के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और उनसे समय पर ऋण अदायगी की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर किसान नेता मोहम्मद आसिफ खां ने किसानों से अधिकाधिक संख्या में समिति का सदस्य बनने व समिति से प्राप्त खाद व बीज आदि का उपयोग कर कृषि उत्पादन में सुधार लाने की अपील की।
किसान नेता मोहम्मद आसिफ खां की अध्यक्षता व मोहम्मद अख्तर के संचालन में संपन्न समिति के वार्षिक अधिवेशन में उप सभापति चंद्रपाल सिंह, संचालक मंडल के सदस्य गजेंद्र सिंह, मोहम्मद समी, साजिद अली, मोहम्मद एहसान व भगवत सिंह आदि एवं पूर्व ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद व मोहम्मद यूसुफ व मोहम्मद नईम आदि उपस्थित रहे।