फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparing to build a new ring road in the city, proposal sent

शहर में नया रिंग रोड बनाने की तैयारी, प्रस्ताव भेजा 19-48-44

Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparing to build a new ring road in the city, proposal sent
शहर में नया रिंग रोड बनाने की तैयारी, प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन

बिजनौर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शहर को नई रिंग रोड मिलने जा रही है। जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। एस्टीमेट भी तैयार किया गया है। शहर की दक्षिण दिशा में रिंग रोड का निर्माण होगा। बिजनौर में पूर्वी दिशा से पश्चिम दिशा वाया दक्षिण दिशा में रिंग रोड़ निर्माण होने के उपरांत शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, वहीं शहर विकास में भी रफ्तार पकड़ेगा।
कई दशकों के बाद नगर पालिका परिषद बिजनौर की सीमा का विस्तार हुआ है। शहर में पूर्वी दिशा से पश्चिम दिशा वाया उत्तर ही रिंग रोड़ बना हुआ है। दक्षिण दिशा में आधी- अधूरी रिंग रोड़ बनी हुई है। इस कारण यह क्षेत्र विकास की उपेक्षा झेल रहा है। मुख्यालय से उत्तराखंड, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, पानीपत, मुरादाबाद, धनौरा आदि शहरों को जाने वाला ट्रैफिक उत्तर दिशा की रिंग से गुजरता है। इस कारण वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। कई माह पहले किसान जागृति मंच के जिला संयोजक चौधरी शूरवीर सिंह ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर रिंग रोड के निर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

निर्माण से यह ट्रैफिक बट जाएगा
दक्षिण दिशा में रिंग रोड बनने से बदायूं, मुरादाबाद, चांदपुर, या उधर से गंगा बैराज होकर एनसीआर, हरियाणा आदि में जाने वाला ट्रैफिक इस मार्ग पर शिफ्ट हो जाएगा। साथ ही निर्माण से इस दिशा में शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्कर रोड पर कम होगा वाहनों का दबाव
अभी तक पूरा ट्रैफिक शहर के उत्तर दिशा में होकर गुजर रही चक्कर रोड से गुजर रहा है। अब शहर के दक्षिण में भी रिंग रोड के निर्माण होने से चक्कर रोड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। साथ ही जाम से भी मुक्ति मिलेगी, क्योंकि चक्कर रोड पर अक्सर जाम लगा रहता है। उधर, रेलवे फाटक की वजह से भी जाम की समस्या बन जाती है।
यहां से होकर निकलेगी सड़क
बिजनौर बैराज मार्ग में तीबड़ी के सामने से यह सड़क शुरू होकर चांदपुर रोड पर रोडवेज वर्कशॉप होते हुए कृष्णा कॉलेज तक पहुंचेगी। हालांकि यह पुरानी सड़क है, जिसमें कुछ जगह पर कच्ची है, बाकी जगह पक्की। इस सड़क को फिर से चौड़ी करते हुए बनाया जाएगा।

रिंग रोड के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की कवायद आगे बढ़ेगी। इस सड़क का स्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है।
-शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed