फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prepare to deal with the problems of the future today

जनसंख्या नीति:भविष्य की समस्याओं से आज निपटने की मान रहे तैयारी

Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Prepare to deal with the problems of the future today
भविष्य की समस्याओं से आज निपटने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नीति पर काम किया जा रहा है। इसके अनुसार दो से अधिक बच्चे वाले अभिभावक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। इस पर सभी की अलग अलग राय है। कुछ जनसंख्या नीति की प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ इसे बाद की बात कह रहे हैं।
काजी शहर काजी माजिद अली के अनुसार जनसंख्या नीति आज लागू होती है तो इसके परिणाम 20 साल बाद सामने आएंगे। प्रदेश सरकार को आज की समस्याओं जैसे बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम आदि पर ध्यान देना चाहिए। इन समस्याओं से जनता परेशान है। जनसंख्या नीति पर बाद में भी काम हो सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सर्वधर्म एकता परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष व अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के बोर्ड सदस्य मुफ्ती शमून कासमी के अनुसार हर परिवार को यह तय करना चाहिए कि वे बच्चों को आगे चलकर क्या बनाना चाहते हैं। फैमिली प्लानिंग किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। बच्चे कम रहेंगे तो उनकी परवरिश और अच्छे से होगी। इसे इस्लाम में खानदानी मनसूबाबंदी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित ललित शर्मा के अनुसार जनसंख्या नियंत्रण कानून दो दशक पहले लागू हो जाना चाहिए था। तब ऐसा हो गया होता और बेरोजगारी जैसे कई समस्याएं नहीं होती। आज के समय में हम दो हमारे दो के नारे के साथ ही परिवार पूरा हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने संबोधन में जनसंख्या नियंत्रण करने को भी एक तरह की देशभक्ति बता चुके हैं।

पंडित अभिषेक शास्त्री के अनुसार जनसंख्या नीति को प्रदेश सरकार को बहुत सख्ती से लागू करना चाहिए। अगर पहले ही जनसंख्या नियंत्रण पर काम हो गया होता तो इतनी बेरोजगारी व महंगाई नहीं होती। सभी राजनीतिक दलों और जनता को जनसंख्या नीति का समर्थन करना चाहिए। जनसंख्या नीति से प्रदेश और आगे चलकर देश को बहुत फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed