फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pregnant women are facing B12 deficiency due to changed lifestyle

Bijnor News: बदली दिनचर्या से गर्भवती महिलाओं में हो रही बी12 की कमी

Mon, 17 Nov 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women are facing B12 deficiency due to changed lifestyle
बिजनौर। बदलती जीवनशैली और अव्यवस्थित दिनचर्या का असर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। गर्भवती महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में रोजाना बी12 की कमी के 20 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि बदलती खानपान की आदतें महिलाओं को बीमार कर रही हैं। विटामिन बी12 शरीर में रक्त निर्माण, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है। इसकी कमी होने पर कमजोरी, थकान, चिड़चिड़ापन, तनाव जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बताया कि कई महिलाएं अनजाने में स्वयं दवाइयां लेना शुरू कर देती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अस्पताल पहुंचने वाली अधिकतर महिलाओं में पोषण संबंधी जागरुकता की कमी है।
विज्ञापन

बी12 की कमी होने पर करें इन चीजों का सेवन
- दूध, दही और पनीर का नियमित सेवन करें
-सोया, बादाम या ओट मिल्क खाएं

-पनीर, मशरूम और सूरजमुखी के बीज जैसी चीजें खाएं
-हरी सब्जी, दाल, अंडा, मछली का सेवन भी कर सकते हैं
गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। कुछ महिलाओं पोषण ठीक लेती हैं, लेकिन पाचन ठीक नहीं होता है। गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की कमजोरी, चक्कर या असामान्य थकान के लक्षण दिखाई देने पर तुंरत विशेषज्ञ से संपर्क करें। - डॉ. सुप्रिया श्रीवास्तव, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed