फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Practical examination will be conducted under the surveillance of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Practical examination will be conducted under the surveillance of CCTV cameras
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए पुख्ता इंतजाम कराने में लगा है। लिखित परीक्षा की तर्ज पर इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा की भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। डीआईओएस टीम भेजकर भौतिक सत्यापन कराएंगे।

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा समाप्त हो गई हैं। आम तौर से इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा लिखित परीक्षा से पहले होती हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा 30 नंबर से होती है। इनमें 15 नंबर की परीक्षा इंटरनल परीक्षक लेते हैं। शेष 15 नंबर की परीक्षा लेने बाहर से परीक्षक आते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव के कारण प्रयोगात्मक परीक्षा पहले नहीं हुई थी। बोर्ड ने इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा जल्द कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अनेक विद्यालयों की प्रयोगशाला में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि ऐसे विद्यालय तत्काल प्रयोगशालाओं में कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी 387 माध्यमिक विद्यालयों को कहा गया है कि वे 30 अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटर के विभिन्न विषय नैतिक, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा की आंतरिक परीक्षा के नंबर आवश्यक रूप से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed