फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply of Kiratpur stalled for 17 hours

17 घंटे ठप रही किरतपुर की बिजली आपूर्ति

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Power supply of Kiratpur stalled for 17 hours
17 घंटे ठप रही किरतपुर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

किरतपुर। किरतपुर बिजली घर को आपूर्ति देने वाली उच्च क्षमता बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके चलते किरतपुर बिजली घर ठप रहा और नगर की करीब एक लाख आबादी को 17 घंटे तक बिना बिजली और पानी के रहना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। कुछ ही घंटों में इन्वर्टर भी ठप हो गए और छतों पर रखे पानी के टैंक भी खाली हो गए।
मंगलवार की सुबह तीन बजे फाल्ट होने के साथ ही बिजली की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों तक विद्युत निगम के कर्मचारी फाल्ट को तलाशते रहे। उधर, बिजली के जाते ही नगर की पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। कुछ घंटों में लोगों के इन्वर्टर ठप हो गए और छतों पर रखे पानी के टैंक खाली हो गए। भीषण गर्मी के चलते नगर की एक लाख से ज्यादा की आबादी का हाल बेहाल हो गया। दोपहर बाद विद्युत कर्मियों को फाल्ट हाथ लगा। 17 घंटे बाद शाम करीब आठ बजे नगर में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी ने बताया कि किरतपुर बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली उच्च क्षमता की लाइन में कहीं फाल्ट हो गया था, जिसे घंटों बाद ढूंढा जा सका। मालूम हुआ कि बारिश की वजह से लाइन के पास खड़े पेड़ बिजली के तारों से टकरा गए थे, जिससे फाल्ट हुआ और आपूर्ति बंद हो गई थी। करीब 12 घंटे के बाद फाल्ट को ठीक करते हुए आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed