{"_id":"5df530968ebc3e87bf238c03","slug":"power-disrupted-for-35-hours-bijnor-news-mrt458787436","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और आंधी से 35 घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और आंधी से 35 घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और आंधी से 35 घंटे बाधित रही बिजली
- 18 स्थानों पर हुए विद्युत लाइनों में फाल्ट, खंभे और लाइनें टूटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने बिजली आपूर्ति का भी दम निकाल दिया। जिले भर में 18 स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट हुए, कहीं पर खंभे टूटे तो कहीं विद्युत लाइनें। जिले भर में करीब 35 घंटे तक बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हो गए।
बृहस्पतिवार की शाम और फिर शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी हुई। बिजनौर शहर समेत कस्बा झालू व सैकड़ों गांवों में बिजली के लिए त्राहि- त्राहि रही। मंडावर और किरतपुर में 33 हजार केवी की लाइन में फाल्ट आया, तो बिजनौर, धामपुर और नजीबाबाद में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई। इससे बिजनौर मुख्यालय से लेकर सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। इससे व्यापार पर भी प्रभाव पड़ा। उपभोक्ता बिजली अधिकारियों को कॉल करके आपूर्ति के बारे में पूछते रहे। गन्ना कोल्हू तथा खांडसारी इकाई भी बंद रही। कोल्हू और खांडसारी संचालकों के मुताबिक दो दिन में लाखों का नुकसान है।
बिजनौर डीवीजन प्रथम अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पांडेय के अनुसार उनके कार्यक्षेत्र में बिजनौर शहर के आवास विकास तथा बुखारा बिजलीघरों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र के गंज, पीली चौकी, सिकंदरी, रामपुर बकली, नांगल जट, चौकपुरी, झालू, कंभौर, बिजलीघर आते हैं। दस बिजलीघरों के क्षेत्र में कई दर्जन खंभे गिरे हैं। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश से जिले भर में 18 स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट हुए। मंडावर, किरतपुर, बिजनौर, धामपुर और नजीबाबाद में हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट हुआ। मरम्मत कार्य कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। सभी सर्किल से नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।