फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power Angel Meena will give students wings of progress from stage

Bijnor News: पावर एंजिल मीना मंच से विद्यार्थियों को लगेंगे प्रगति के पंख

Sat, 25 Jan 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power Angel Meena will give students wings of progress from stage
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बीआरसी कार्यालय पर दो -दो दिन का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन


धामपुर । पावर एंजिल मीना मंच कार्यक्रम से प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रगति के पंख लगेंगे। इसके बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक -शिक्षिकाओं को दो-दो दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालयों में मीना मंच का गठन होगा।
एक मंच में करीब एक दर्जन से ज्यादा किशोर और किशोरियां शामिल होंगी। इनका उदेश्य गतिविधियों के माध्यम से जीवन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर गतिविधियों को संकलित करना है। खंड शिक्षा अधिकारी एमएल त्रिवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 11 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का ऐसा मंच तैयार किया जाएगा, जिससे बालक -बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन, नियमित उपस्थिति और बच्चों का स्कूलों में पूरे समय तक ठहराव को प्रेरित किया जा सके। मंच की मदद से छात्र-छात्राएं अपनी बातों को खुलकर एक दूसरे से शेयर कर सकते हैं। मीना मंच की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशलों का विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन


मंच में दो तिहाई होगी छात्राएं

अधिकारियों का कहना है कि मीना मंच में दो तिहाई किशोरियां शामिल होंगी। एक तिहाई किशोरों को शामिल किया जाएगा। मीना मंच का नेतृत्व सभी कक्षाओं से बालिकाएं करेंगी, इन्हें पावर एंजेल के रूप में चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शीर्षकों पर होगी चर्चाएं

मंच के माध्यम से किशोर- किशोरियां शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जो उनके जीवन को प्रभावित करते हैं,जैसे बाल अधिकार, पोषण ,लैंगिक ,समानता, आत्म सम्मान, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,विद्यालय सुरक्षा, हाथों की स्वच्छता ,निजी स्वच्छता ,माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और जलवायु प्रबंधन आदि शीर्षक शामिल रहेंगे ।




12 प्रशिक्षण सत्र होंगे
अधिकारियों का कहना है कि इस कार्यक्रम को और मजेदार बनाने के लिए किताब तैयार की गई है। जिसका नाम प्रगति के पंख रखा गया है। एक्टिविटी बुक में 12 प्रशिक्षण सत्र है। इनमें स्वस्थ जीवन की कुंजी, आओ सीखें- कुछ नया,तनदुरूस्त-मन दुरुस्त, रंग लाल- खतरे का निशान, आओ मिलकर करें प्रयास दर्पण की ओट में, चुप्पी तोड़ो, एक कदम स्वच्छता की ओर, आओ परिवेश बदलें आदि सत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed