{"_id":"660f06e6a4fdb155b8050464","slug":"population-water-is-filling-the-fields-crops-are-getting-ruined-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-121723-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेतों में भर रहा आबादी का पानी, बर्बाद हो रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेतों में भर रहा आबादी का पानी, बर्बाद हो रहीं फसलें
Fri, 05 Apr 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
चंदक क्षेत्र के गांव शादीपुर के पास खेत में भरा आबादी से निकलने वाला गंदा पानी। स्रोत ग्रामीण
बिजनौर। गांव की आबादी का पानी तालाब या बंजर जमीन में छोड़ने के बजाए खेतों में पहुंच रहा है। जिससे फसल ही चौपट हो रहीं हैं। लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
गांव शादीपुर निवासी सूरज सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र प्रेषित किया है। जिसमें कहा गया कि गांव की आबादी से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर उनकी खेती की जमीन है। आरोप लगाया कि उक्त खेत में गांव की आबादी से निकलने वाला गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। बताया गया कि गांव की आबादी से रास्ते की नालियां के सहारे जो पानी आ रहा है, वो उनके खेत में भर जाता है। जिससे उनकी फसल चौपट हो रही है।
आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की हठधर्मिता और प्रधान की मनमानी के चलते पानी का रुख उनके खेत की ओर कर दिया गया है जबकि गंदे पानी को गांव के पास ही बंजर भूमि में भी छोड़ा जा सकता था। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से इस संबंध में कई बार कहा गया लेकिन पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध करने के बाद उल्टे डांट फटकार दिया। पत्र में कहा कि गांव से आने वाले पानी का प्रबंध नहीं किया गया तो उनकी जमीन खेती योग्य भी नहीं रहेगी। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने शिकायतकर्ता को भगा दिया।
विज्ञापन
वर्जन : गांव में तालाब नहीं है, इस वजह से गांव का पानी रास्ते के पास नाली में डाला गया है, खेत में पानी डालने का आरोप निराधार है। - मंदीप कुमार, ग्राम प्रधान
- रास्ते के क्षेत्रफल में कच्चा नाला है, कुछ दूरी पर पक्का नाला है, कुछ दूरी पर इनके खेत से होता हुआ निकल जाता है। जोकि आगे कट चुका है। यह मामला राजस्व का नहीं बल्कि विकास विभाग का है। ....अंकित कुमार, हल्का लेखपाल