फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poonam's husband reached the police station to collect the dead body, asked about the son

Bijnor News: शव लेने थाने पहुंचा पूनम का पति, बेटा कहां है कहकर पुलिस को चौंकाया

Thu, 14 Mar 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 14 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Poonam's husband reached the police station to collect the dead body, asked about the son
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव सबलपुर बीतरा में सिर कटी महिला के शव मिलने के प्रकरण का खुलासा होने के बाद नया मोड़ सामने आया है। महिला का शव लेने पहुंचे उसके पति छोटे सिंह ने बेटा कहां है कहकर पुलिस को चौंका दिया। महिला जालंधर से अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ लापता हुई थी।
विज्ञापन

गांव सबलपुर बीतरा के खादर क्षेत्र में 10 मार्च को महिला का सिर कटा शव मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। बृहस्पतिवार को पूनम का जालंधर निवासी पति छोटे सिंह महिला का शव लेने थाने पहुंचा और पुलिस से बेटा कहां है कहकर पुलिस को चौंका दिया। छोटे सिंह का कहना है कि पूनम के दो बेटे और एक बेटी है। आठ वर्षीय करनजीत, पांच वर्षीय शोभिता जालंधर में रहते हैं। जबकि तीन वर्षीय जितेंद्र को पूनम अपने साथ लेकर पांच महीने पहले जालंधर से लापता हुई थी। महिला के पति छोटे सिंह ने उसके बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बेटे की कोई जानकारी नहीं होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस महिला के बेटे की तलाश में पूनम के प्रेमी हत्यारे सहित पकड़े गए हत्यारोपियों से संपर्क साधा। मामले में पुलिस ने महिला के ताहरपुर निवासी प्रेमी रोहिताश, उसके पिता रघुवीर सिंह, बिजनौर के गांव बेगावाला निवासी मौसेरे भाई होरी को गिरफ्तार किया। जबकि चौथा आरोपी धामपुर निवासी रोहित अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- थाने में दिनभर भटका महिला का पति
नजीबाबाद। महिला के शव का बिजनौर बैराज में अंतिम संस्कार के बाद छोटे सिंह अपने बेटे की जानकारी के लिए नांगल थाने में देर शाम तक भटकता रहा। पुलिस छोटे सिंह को कभी फरार आरोपी के पास उसके बेटे के होने का तर्क देती तो कभी हरिद्वार में होने का तर्क देती। देर शाम तक छोटे सिंह को उसके बेटे के संबंध में सही जानकारी नहीं मिल सकी।

- महिला के हत्यारोपी प्रेमी के हरिद्वार में कुछ संबंधियों के पास पूनम के बेटे के होने की जानकारी मिली है। पूनम के बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। - देश दीपक सिंह, सीओ, नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed