{"_id":"661700029fcf4da6fc090f06","slug":"political-parties-engaged-in-stealing-cadre-votes-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-122002-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: काडर वोटों में सेंधमारी में जुटे राजनैतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: काडर वोटों में सेंधमारी में जुटे राजनैतिक दल
Thu, 11 Apr 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। लोकसभा की नगीना सुरक्षित सीट का चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। विभिन्न राजनैतिक दल एक दूसरे के काडर वोट पर सेंध लगाने में जान फूंक रहे हैं। नगीना सुरक्षित लोस सीट पर भाजपा ने नहटौर के विधायक ओम कुमार को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी से पूर्व एडीजे मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी से सुरेंद्र पाल सिंह, आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर नगीना लोस सीट के प्रमुख प्रत्याशी हैं।
नगीना लोक सभा सीट पर पिछले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के गिरीश चंद्र ने सपा-बसपा गठबंधन से इस सीट को जीता था। नगीना लोकसभा सीट पर इस बार चुनाव अन्य चुनाव से अलग है। आसपा के चंद्रशेखर काफी समय से सपा गठबंधन से टिकट मिलने की आस में नगीना लोकसभा क्षेत्र के सक्रिय रहे। मतदाताओं से जनसंपर्क, कई बड़ी रैलियां करने वाले चंद्रशेखर को गठबंधन में नगीना लोकसभा से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने टिकट नहीं दिया तो वह सीधे चुनाव मैदान में उतर गए।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पूर्व एडीजे मनोज कुमार को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। उधर बसपा ने सुरेंद्र पाल सिंह एड. पर दांव खेला है। भाजपा के ओम कुमार लोकसभा क्षेत्र में निवास करते हैं, शेष प्रत्याशी बाहरी हैं। चारों प्रत्याशी अपने-अपने परंपरागत काडर वोट पर पैनी निगाह रखने के साथ अन्य मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। जहां तक बसपा के काडर वोट की बात है। उसे रिझाने में चारों राजनीतिक दल जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
- मुस्लिम मतदाता सेंधमारी से भ्रमित
नगीना लोकसभा सीट पर विजय का परचम लहराने वालों में मुस्लिम मतदाताओं की अहम हिस्सेदारी रहती है। मुस्लिम मतदाताओं का चुनावों में हमेशा समाजवादी पार्टी की ओर रुझान रहा है। फिलहाल गठबंधन न होने से मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने और उनमें सेंध लगाने के लिए बसपा, असपा और सबका साथ सबका विकास की दुहाई के साथ भाजपा भी सक्रिय है।
आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी चंद्रशेखर लगातार दलित और मुसलमानों से संपर्क साध कर कर चुनाव में जान फूंक रहे हैं। इस चुनाव में मुस्लिम मतदाता फिलहाल भ्रमित नजर आ रहे हैं। बसपा के काडर वोट पर आसपा प्रत्याशी की निगाह है। बसपा के स्टार प्रचारक आकाश आनंद ने नगीना चुनावी जनसभा के दौरान अपने संबोधन में भी आसपा के सेंधमारी के चुनावी मंसूबों की ओर इशारा दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नगीना में चुनावी जनसभा कर मतदाताओं को ऊर्जा दे चुके हैं। भाजपा अपना पलड़ा भारी मान रही है। परंपरागत वोटों के साथ सर्वसमाज के लिए किए गए कामों और विकास के नाम पर विभिन्न पार्टियों के काडर वोटों को भी अपनी ओर खींचने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल चुनावी समर शवाब पर है। ऊंट किस करवट बैठता है यह वक्त ही बताएगा।