{"_id":"64bd65ac7ad2955ea70ce256","slug":"policemens-car-fell-into-a-pit-five-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-7564-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिसकर्मियों की गाड़ी गड्ढे में गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिसकर्मियों की गाड़ी गड्ढे में गिरी, पांच घायल
विज्ञापन
बढ़ापुर में गाड़ी पलटने से घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल पूछते एसपी नीरज कुमार जादौन।
बढ़ापुर (बिजनौर)। खादर क्षेत्र से वारंटियों को पकड़कर ला रहे पुलिसकर्मियों की निजी गाड़ी कीचड़युक्त मार्ग पर फिसलकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बढ़ापुर पुलिस थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह के नेतृत्व में देर रात्रि दो संयुक्त टीम बनाकर थाने के हल्का संख्या चार रामगंगा नदी खादर क्षेत्र में विभिन्न मुकदमों में वांछित वारंटियों को पकड़ने गई थी। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह थाने की सरकारी गाड़ी में और दूसरी टीम के पुलिसकर्मी निजी कार में सवार होकर खादर क्षेत्र पहुंचे। रात्रि करीब ढाई बजे वापसी में निजी कार ग्राम बेनीपुर-इस्लामाबाद मोड़ पर मार्ग कीचड़युक्त होने पर फिसलकर पास में सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
इस घटना में निजी कार में सवार बढ़ापुर थाने के एसआई संजीव कुमार व बृजराज सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, ललित कुमार और नीटू कुमार घायल हो गए, जबकि कार में बैठे तीन वारंटियों को कोई चोट नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह घायलों को उपचार के लिए नगीना सीएचसी लेकर गए जहां पर उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व एएसपी देहात रामअर्ज ने जिला अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। गड्ढे में गिरी कार को भी क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है।