{"_id":"6a626b78662ae3acb30d627f","slug":"police-searching-for-suspect-who-shot-woman-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-185803-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर। गांव गुजरपुरा में महिला को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। आरोपी से जुड़े कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। उधर महिला का मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शहर कोतवाली के गांव गुजरपुरा निवासी चंद्रशेखर उर्फ शेखर शराब के नशे में बुधवार की देर शाम गांव के ही रिटायर्ड फौजी प्रवीण के घर सामने पहुंचा और दरवाजे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग कर आरोपी शेखर भाग निकला और रमेश के घर पहुंच गया। जहां पर उसने रेखा (55) पत्नी स्व. रमेश को नीचे गिरा दिया और तमंचे से दो गोली मार दी। एक गोली रेखा के पेट के ऊपर लगी लेकिन आर पार हो गई जबकि दूसरी गोली पैर में लगी। बताया गया कि इससे पहले रेखा की पुत्रवधू और पौत्र को भी गन पॉइंट पर लिया था, मगर रेखा बीच में आ गई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर आरोपी शेखर और उसके 15 साल के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
35 साल पुराने केस की रंजिश में मारी गोली
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि साल 1991 में आरोपी शेखर के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था, जिसमें उस वक्त जमानत मिल गई थी। बाद में आजीवन कारावास की सजा भी हुई। अब करीब दस महीने शेखर के बुजुर्ग पिता को उस मामले में फिर से जेल जाना पड़ा। बताया गया कि केस में महिला रेखा के पति रमेश ने गवाही दी थी। हालांकि रमेश की भी 2012 में मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है पिता के केस में गवाही की रंजिश में ही आरोपी ने अब गोली मारी है।
विज्ञापन
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।