फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police removed five police charges

एसपी ने पांच थाना प्रभारियों को हटाया

Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में  एसपी अजय साहनी  ने जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल किया हैं। पांच थाना प्रभारियों को हटा दिया गया है। कई के थानों में अदलाबदली की है। चार्ज से हटाए गए थाना प्रभारी सिफारिश के बल पर थानों में जमे थे। इनके  अलावा 31 दरोगा के भी तबादले हुए हैं। हटाए गए थाना प्रभारी सपा नेताओं की सिफारिश पर थानों में जमे हुए थे।  
विज्ञापन

 एसपी अजय साहनी ने  विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की आहट से  पहले ही जिले के पुलिस महकमे में  फेरबदल किया हैं। एसपी ने मंडावर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा को हटाकर कंट्रोल रूम का प्रभारी, थानाध्यक्ष मंडावली धर्मेद्र कुमार को एसएसआई नहटौर, एसओ शिवाला कला प्रेमचंद्र शर्मा को जलीलपुर चौकी का प्रभारी बनाया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद यादव  व नगीना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नाथेराम पंवार को चार्ज से हटाकर पीलीभीत जिले के लिए रिलीव कर दिया है। हटाए गए सभी थाना प्रभारी सपा नेताओं की सिफारिश पर उनके क्षेत्रों में तैनात थे।  नांगल थाने के प्रभारी निरीक्षक शहरोज अनवर खां को कोतवाली देहात थाने  का प्रभारी निरीक्षक,  चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह को नांगल थाने का प्रभारी निरीक्षक , सर्विलांस सेल में तैनात अखिलेश प्रधान को  कोतवाल चांदपुर प्रेमवीर सिंह राणा को नहटौर थाने का प्रभारी निरीक्षक, नहटौर के  प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र को मंडावर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को नगीना का कोतवाल , सर्विलांस सेल में तैनात दरोगा सुमन कुमार को  शिवाला कला व पुलिस लाइन में तैनात सतेंद्र कुमार सिंह को मंडावली का थानाध्यक्ष बनाया गया है।  पुलिस लाइन में तैनात दरोगा यशवीर सिंह को महिला थाना, ऋषिपाल सिंह को  धामपुर,  रणसिंह  नगीना, रमेश सिंह को एसएसआई धामपुर ,  गजेंद्र सिंह को नहटौर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed