फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police investigation begins in the blast case in Ahmedabad.

Bijnor News: महमदाबाद में ब्लास्ट मामले में पुलिस की जांच शुरू

Tue, 13 Feb 2024 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police investigation begins in the blast case in Ahmedabad.
शेरकोट के गांव महदाबाद में विस्फोट के बाद घटना सथल पर जाकर जांच करर लोगों से जानकारी जुटाती पुल
पुलिस काे अंदेशा, वन्य जीवों के शिकार के लिए खाने की वस्तु में विस्फोटक सामग्री रखने वाला गिरोह सक्रिय
विज्ञापन

एएसपी बोले, विस्फोटक सामग्री का प्रयोग कर वन्य जीवों को मारने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

हरेवली/शेरकोट (बिजनौर)। ग्राम महमदाबाद के जंगल में हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पहुंच कर जांच की। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया है कि क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो चोरी छिपे से वन्य जीवों का शिकार करने के लिए खाने की वस्तु में विस्फोटक सामग्री रख रहे हैं।
अफजलगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। महमदाबाद के महेंद्र सिंह, रामचरण सिंह, सतीश चौहान, साजिद, रुकमेश, राम सिंह आदि का कहना है कि स्योहारा निवासी फहीम सोमवार की देर शाम देर शाम गांव के समीप हडबार से मृतक पशुओं की खाल और हड्डी इकट्ठा कर रहा था। हडबार के समीप में पड़ी एक पॉलिथीन को उठाकर तेजी से झटका मार तो उससे तेज आवाज से विस्फोट हुआ। इससे फहीम के एक हाथ के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

घायल अवस्था में एंबुलेंस से फहीम को बिजनौर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को देखा गया कि सोमवार को जिस तरह से विस्फोट हुआ है, ऐसे ही दो तीन अन्य बारुद के गोले घटनास्थल के समीप मौजूद मिले। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह बारुद के गोले जंगली जानवरों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं । थानाध्यक्ष धीरज सोलंकी का कहना है कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इस मामले में लिप्त लोगों का पता किया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसओ का कहना है कि फोरेंसिक टीम की ओर से मामले की जांच जा रही है। दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed