{"_id":"6060b93f8ebc3e8cf75e7fb2","slug":"police-arrested-two-accused-bijnor-news-mrt5321251151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
बिजनौर। चांदपुर कोतवाली पुलिस ने सौरभ हत्याकांड के दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू व लाठी भी बरामद कर ली है।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के अनुसार थाना चांदपुर के गांव मिर्जापुर बेला निवासी शिवचरन सिंह ने गांव के सुधीर, करुण, खिवेंद्र सिंह व नरेश कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा था कि इन लोगों ने किसी बात को लेकर हुई मारपीट में लाठी व चाकू से वार कर उसके बेटे सौरभ की हत्या कर दी। पुलिस ने सुधीर व खिलेंद्र सिंह को रविवार को हरपुर मोड़ से दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि रंजिश को लेकर उन्होंने अपने साथी करुण व नरेश के साथ मिलकर सौरभ व उसके परिवार के लोगों से मारपीट की। सौरभ पर लाठी व चाकू से वार किए। घायल सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ की मौत होने पर वे लाठी और चाकू लेकर जंगल की ओर भाग गए। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में थानपा प्रभारी पंकज तोमर, एसआई रोबिल्स कुमार, कांस्टेबिल सुशील कुमार, कुश कुमार आदि मौजूद रहे।