{"_id":"61bb8958d2efa7220c00cb34","slug":"pm-shared-natural-farming-experiences-nazibabad-news-mrt569384787","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और जनप्रतिनिधियों ने देखा प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और जनप्रतिनिधियों ने देखा प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक कृषि अनुभवों को प्रधानमंत्री ने कराया साझा
नजीबाबाद। कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात में आयोजित कृषि सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन का सजीव प्रसारण किसानों और जनप्रतिनिधियों को दिखाया गया।
एडीओ कृषि श्याम सिंह के निर्देशन में ड्वाकरा हॉल नजीबाबाद में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों रमेश सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश कौशिक, राजीव शर्मा, दीपक राजपूत की उपस्थिति में प्रधानमंत्री का वीडियो कांफ्रेंसिंग संबोधन दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को प्राकृतिक खेती के कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुभवों से अवगत कराते हुए कृषि विकास को मजबूती देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने किसानों को कृषि की रीढ़ और अन्नदाता बताते हुए सरकार द्वारा कृषि विकास के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी देशवासियों को अवगत कराया। भाजपा किसान मोर्चा के मास्टर रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की भावनाओं और हितों को सर्वोपरि रखते हुए कृषि कानून को वापस लिया है।