फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pledged to keep the city clean

नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया

Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pledged to keep the city clean
नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया
विज्ञापन

बिजनौर, किरतपुर। सामाजिक संस्था आजाद वेलफेयर सोसाइटी ने नगर को गंदगी मुक्त रखने का संकल्प लिया। सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि मुफ्ती कलीम अहमद ने कहा कि वास्तव में स्वच्छता हमारे जिंदगी के लिए उतनी ही आवश्यक है, जितना सांसों के लिए हवा और पानी।

शुक्रवार को मोहल्ला खोखरा तालाब में स्थित एक बारात घर में आजाद वेलफेयर सोसाइटी मोहल्ला शीशग्रान के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सोसाइटी अध्यक्ष डॉ. नूर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि हमने सोसाइटी के माध्यम से शूरुआत में मोहल्ला शीशग्रान को गंदगी मुक्त रखने का संकल्प लिया है। जिसके अंतर्गत सोसाइटी तकरीबन 200 डस्टबिन निशुल्क घर घर बांटेगी। लोगों से आह्वान किया है कि घर के अंदर जो कूड़ा-करकट जमा हो उसे डस्टबिन में एकत्रित कर घर के बाहर रख दें, ताकि नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी उसे ले जा सकें। कार्यक्रम में मोहम्मद औसाफ सिद्दीकी, मोहम्मद कामिल सिद्दीकी, हिफ्जान सिद्दीकी, डॉ. शाहनवाज, सभासद मोहम्मद आलिम सिद्दीकी, मुफ्ती मोहम्मद शामिल सिद्दीकी, डॉ. अमजद सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed