{"_id":"5ef0f2698ebc3e433121de38","slug":"photo-of-bus-to-be-sanitized-and-put-on-whatsapp-group-bijnor-news-mrt487696349","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइज कर वाट्सएप ग्रुप पर डालनी होगी बस की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइज कर वाट्सएप ग्रुप पर डालनी होगी बस की फोटो
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कोरोना वायरस को लेकर काफी सख्त हो गया है। बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है या नहीं, अब इसे जानने के लिए निगम ने नई तरकीब निकाली है। रोजाना सैनिटाइजेशन की फोटो अब वाट्सएप ग्रुप पर डालनी होगी।
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए हर स्तर पर काफी एहतियात बरती जा रही है। अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यह तय किया है कि डिपो में बस से यात्रियों को उतारने के बाद बस को तत्काल सैनिटाइज कराया जाएगा। बस स्टैंड प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार निगम मुख्यालय ने यह तय किया है कि बस की फोटो ली जाएगी और उस फोटो को प्रतिदिन विभागीय वाट्सएप ग्रुप में डालकर इसकी जानकारी देनी होगी। बिजनौर डिपो में करीब 113 बसें हैं। हालांकि वर्तमान में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इनमें से सभी बसें संचालित नहीं हो पा रही हैं, लेकिन प्रतिदिन जितनी बसें संचालित होंगी, अब इनकी भी फोटोग्राफी होगी। इसके साथ ही बस स्टैंड पर कर्मचारियों के बस अड्डे पर प्रवेश करते समय, कार्यशालाकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग, बस की धुलाई, यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड फ्री सैनिटाइजेशन, पैडल टाइप सैनिटाइजेशन, बस में बैठते समय परिचालक द्वारा यात्रियों को सैनिटाइज करते समय की फोटो के साथ बस चालक मास्क, परिचालक ग्लब्स, मास्क पहने हुए आदि की फोटो खींचकर हर दिन देनी है। निगम के निर्णय का कड़ाई से पालन करना होगा। ग्रुप में फोटो नियमित डाली जाएगी। ऐसा न करने वाले चालक और परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।