फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paper leak case: ED Uttarakhand raided house of Kendrapal and relatives were questioned for 12 hours

पेपर लीक प्रकरण: ईडी उत्तराखंड ने केंद्रपाल के घर पर मारा छापा, परिजनों को हिरासत में लेकर 12 घंटे की पूछताछ

Tue, 13 Jun 2023 10:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jun 2023 10:24 PM IST
सार

यूके एसएसएससी-2021 पेपर लीक प्रकरण : ईडी उत्तराखंड की टीम ने मंगलवार को केंद्रपाल के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने परिजनों को हिरासत में लेकर 12 घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन
Paper leak case: ED Uttarakhand raided house of Kendrapal and relatives were questioned for 12 hours
ईडी ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उत्तराखंड की टीम ने मंगलवार को यूके एसएसएससी-2021 पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी टीचर्स कॉलोनी, बिजनौर निवासी केंद्रपाल सिंह के घर पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। सुबह छह बजे पहुंची टीम ने 12 घंटे से अधिक तक केंद्रपाल सिंह की पत्नी रूचि व अन्य परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चल, अचल संपत्ति की जांच की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने रूचि सिंह को नगर के पंजाब नेशनल बैंक मंडी शाखा और बंधन बैंक में ले जाकर अपनी मौजूदगी में बैंक अकाउंट, लॉकरों को खंगाला। क्या पाया गया टीम ने कुछ भी बताने से फिलहाल इन्कार किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2021 में उत्तराखंड में यूके एसएसएससी के हुए पेपर लीक प्रकरण में धामपुर की टीचर्स कॉलोनी निवासी केंद्रपाल सिंह मुख्य भूमिका में रहा था। मामले के उजागर होने पर एसटीएफ ने कई बार आरोपी के घर पर आकर छापामारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई

करीब आठ महीने पहले एसटीएफ देहरादून ने उसे बिजनौर जेल से जमानत पर अपनी हिरासत में ले लिया था। केंद्रपाल तभी से देहरादून एसटीएफ की हिरासत में है। बताया जाता है कि केंद्रपाल पर पेपर लीक कराने के बदले मोटी रकम कमाने के भी आरोप लगे थे। तभी एसटीएफ ने केंद्रपाल सहित अन्य कई आरोपियों की ईडी से संपत्ति की जांच कराने सिफारिश की थी। 

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम

वहीं, मंगलवार को जो ईडी की कार्रवाई हुई वह एसटीएफ की सिफारिश का परिणाम है। इस मामले में धामपुर निवासी सहारनपुर के जल संस्थान में तैनात जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा भी देहरादून की जेल में बंद है। आरोपियों ने जेई ललित राज के घर पर संबंधित परीक्षा का केंद्र बनाकर दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा कराई थी। शाम करीब साढे़ छह बजे टीम केंद्रपाल के घर से निकली और देहरादून के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed