फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Nagar Nigam spent many lakhs on the fountains of parks but did not act on the theft of goods

लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई

Tue, 13 Jun 2023 05:54 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jun 2023 05:54 PM IST
सार

Meerut News : नगर निगम ने लापरवाही की हद पार कर दी। शहर के कई पार्कों में फव्वारों पर लाखों रुपये खर्च किए लेकिन, सामान चोरी होने पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Meerut: Nagar Nigam spent many lakhs on the fountains of parks but did not act on the theft of goods
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुंदरता बढ़ाने के लिए मेरठ शहर में अलग-अलग जगह लगाए गए 35 लाख के फव्वारे नगर निगम की अनदेखी के चलते कबाड़ हो गए। ये फव्वारे निगम ने शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ ही पार्कों पर लगाए थे। कहीं इनकी टोंटी चोरी हो गई तो कहीं मोटर तक गायब हो गए। लापरवाही की हद देखिए कि न तो चोरी या सामान गायब करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई और न ही इन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम एक ओर कबाड़ से जुगाड़ मिशन के तहत खराब सामान को भी आकर्षक रूप देकर पार्कों और सड़कों के किनारे लगाकर सुंदरीकरण के दावे कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर लाखों खर्च कर चौराहों पर लगाए गए फव्वारों पर ध्यान ही नहीं दिया गया। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के समय नगर निगम ने सीएमओ आवास के सामने शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा पर फव्वारे लगवाए थे। दो-तीन दिन फव्वारे चले और फिर बंद हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, मेट्रो प्लाजा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास, कमिश्नरी पार्क, गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास सहित कई स्थानों पर भी फव्वारे लगे थे। इनके अलावा गंगानगर, शास्त्री नगर, सूरजकुंड समेत कई पार्कों में इन्हें लगवाया गया, मगर इसके बाद इनकी देखरेख तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: पुलिस अभिरक्षा से 151 का आरोपी फरार, प्रभारी निरीक्षक व तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

अब हालात यह हैं कि अधिकतर फव्वारे खराब हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद टीम ने जांच भी की, मगर इसके बावजूद न तो चोरी और नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की गई और न ही फव्वारों को ठीक कराकर संचालित किया गया। फव्वारे लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायतें भी आती रही हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: सरकारी ‘तिजोरी’ पर 44 लाख का डाका, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर घोटाला

चोरों ने पहुंचाया फव्वारों को नुकसान, निगरानी कराएंगे
फव्वारों पर लगी टोंटी पीतल की होती है। इसे अक्सर चोर चुरा लेते हैं। अन्य सामान भी गायब होता रहा है। जांच में अधिकतर नुकसान चोरों ने ही पहुंचाया है। अब फव्वारों की निगरानी के लिए टीम लगाई जाएगी। संबंधित थाना पुलिस को शिकायत भी करेंगे। - ब्रजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed