फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic among the villagers due to the sight of Guldar

Bijnor News: गुलदार को जोड़ा दिखने से ग्रामीणों में दहशत, पकड़ कर वनों में छुड़वाने की मांग

Tue, 10 Jan 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Panic among the villagers due to the sight of Guldar
धामपुर (बिजनौर)। गांव दौलतपुर सुक्खा, नसीरपुर, सलावा आदि में गांवों के जंगल में गुलदार का जोड़ा दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियोें से गुलदार को पकड़कर वन आरक्षित क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता मधुसूदन चौहान, दुष्यंत चौहान, महावीर सिंह ने बताया कि उनके गांवों के जंगल में पिछले कई दिनों से गुलदार को जोड़ा दिखाई दे रहा है। सोमवार देर शाम जब वह बाइक से अपने घर जा रहे थे तो उन्होंने गुलदार के जोड़े को गांव के पास देखा। गुलदार को देख उनके होश उड़ गए। वह काफी देर तक छिपे रहे। जब गुलदार गन्ने के खेत में घुसा तो तेजी से बाइक लेकर गांव में पहुंचे। बताया कि उन्होंने गांव में जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। आरोप है कि अवगत कराने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की ग्रामीणों की ओर से सूचना अभी तक नहीं दी गई है। फिर भी वह लोकेेशन के आधार पर गुलदार को पकड़ कर वनों को छुड़वाने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed