{"_id":"686ebb679d0ecfd74b0387d8","slug":"panchayats-will-get-five-times-the-amount-earned-by-the-government-bijnor-news-c-27-1-bij1007-154307-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पंचायतों को शासन से मिलेगी अर्जित आय से पांच गुना राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पंचायतों को शासन से मिलेगी अर्जित आय से पांच गुना राशि
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से 1500 तक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को पिछले वित्तीय वर्ष में स्वयं के संसाधन से अर्जित आय (ओएसआर) की पांच गुना धनराशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी।
डीएम ने प्रत्येक ग्राम में अभियान चलाकर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी कर और डोर टू डोर कूड़ा एकत्र कार्य को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। बुधवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने बीडीओ एवं एडीओ को ग्राम पंचायतों की आय के स्रोत बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्रामीण पुस्तकालयों को अधिक क्रियाशील और बहुउद्देशीय बनाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा।
उन्होंने ग्राम पंचायतों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। डीपीआरओ दमनप्रीत अरोड़ा, परियोजना निदेशक डीआरडीए, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डीआईओएस और बीएसए आदि मौजूद रहे।