फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paddy will be purchased at 23 purchasing centers in the district

जिले में 23 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at 23 purchasing centers in the district
बिजनौर । जनपद में 23 धान क्रय केंद्रों पर एक अक्टूबर 2022 से धान की खरीद शुरू होगी। किसानों की मांग और आवश्यकता के अनुसार जिले में धान क्रय केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। क्रय केंद्रों पर धान विक्रेय करने वाले किसानों को खाद्य विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस बार 55,771 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान का रकबा है। मौसम की बेरुखी का असर इस बार धान पर पड़ सकता है। परंतु शासन व विभाग ने धान क्रय की योजना बना ली है। गेहूं खरीद की तर्ज पर ही जनपद में धान की खरीदारी की जाएगी। शासन के निर्देश पर विभाग एवं प्रशासन की ओर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाएं हैं। 23 धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीयन खाद्य विभाग की वेबसाइट पर कराना होगा। वर्तमान का कार्य चल रहा है। पंजीयन किसान स्वयं, जनसूचना केंद्रों के माध्यम से करा सकते हैं। पंजीयन में खाता नंबर, खतौनी, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड एवं खसरा आदि का ब्योरा के साथ होगा। अधिकारियों द्वारा किसानों से समय धान बेचने के लिए पंजीयन कराने की अपील की जा रही है। ताकि आगे किसानों को सरकारी क्रय केंद्र पर धान बिक्री में कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ें।
विज्ञापन

बोले अफसर
जनपद में धान क्रय के लिए 23 धान क्रय केंद्र खोले गए है, जिनपर एक अक्तूबर 22 से धान की खरीद आरंभ हो जाएगी। इससे पहले किसान गेहूं की तर्ज पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें - विनय कुमार, एडीएम (प्रशासन)/जिला खरीद अधिकारी (धान खरीद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed