{"_id":"602eb4bc8ebc3ee9276a1bd3","slug":"opposed-the-rising-inflation-in-the-assembly-nazibabad-news-mrt5260410165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक तसलीम सहित सपा विधायकों ने विधानसभा में महंगाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक तसलीम सहित सपा विधायकों ने विधानसभा में महंगाई का किया विरोध
विज्ञापन
विधानसभा में बढ़ती महंगाई का किया विरोध
नजीबाबाद। क्षेत्रीय सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद सहित पार्टी के विधायकों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों सहित बढ़ती महंगाई पर विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया।
विधायक हाजी तसलीम अहमद सहित सपा विधायकों ने बजट सत्र के पहले दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि सहित बढ़ती महंगाई के खिलाफ विधानसभा के भीतर और गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने कृषि कानून के खिलाफ भी आवाज उठाई। विधानसभा में विरोध प्रदर्शन के बाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, रफीक अंसारी मेरठ, पिंकी यादव अस्मोली, इकराम कुरैशी मुरादाबाद सहित अनेक विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर कृषि कानून और डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में नारेबाजी की।