फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Open market till late night

बिजनौर: लॉकडाउन के बाद देर रात तक खुला बाजार, सब्जी मंडी में लोगों ने जमकर उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Open market till late night
धामपुर में केएम इंटर कालेज में सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करते सब्जी विक्रेता। - फोटो : DHAMPUR

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के धामपुर में अब सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलेगा। बाजार में सभी प्रकार की दुकानें सुबह नौ बजे से शाम के नौ बजे तक खुलेंगी। सरकार की गाडनलाइन के अनुसार सोमवार को बाजार पूरी तरह से खुला।

विज्ञापन


जहां पर कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र के कारण बाजार सील था। वहां पर बंद रहा। केएम इंटर कालेज में सब्जी मंडी में लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। एसडीएम ने औचक निरीक्षण कर उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब व्यापारी सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक सभी दुकानें खोल सकते हैं। इस दौरान सभी दुकानदारों तथा आम जनता को सोशल डिस्टेसिंग तथा मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई दुकानदार मास्क नहीं पहनता अथवा सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करते पाया जायेगा तो उसकी दुकान सील की जाएगी। कोई व्यक्ति बाजार में बिना मास्क घूमता मिला तो उससे 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

उधर केएम इंटर कालेज के मैदान में लग रही सब्जी मंडी में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया। अधिकांश ने न तो मास्क लगाया और न ही दो गज की दूरी बनाई। लोगों का कहना है कि उनके स्तर से पुलिस, पालिका और कृषि उत्पादन मंडी समिति के अधिकारियों से कई बार शिकायत की।


लेकिन अधिकारियों ने आदेशों का पालन कराने में रुचि नहीं ली है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह स्वयं पुलिस बल के साथ चेकिंग करेंगे। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। सरकार ने मास्क न लगाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना और कार्रवाई करने का दंड निश्चित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed