फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online admission to the school of basic education

बेसिक शिक्षा के स्कूल में आनलाइन प्रवेश

Sat, 11 Apr 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Online admission to the school of basic education
बेसिक शिक्षा के स्कूल में आनलाइन प्रवेश
विज्ञापन

बरूकी। बिजनौर के एक नवाचारी शिक्षक ने लॉकडाउन के चलते सरकारी पाठशाला में ऑनलाइन प्रवेश का नायाब तरीका अपनाया है। उनकी इस अभिनव पहल का अभिभावक और अधिकारी स्वागत कर रहे हैं।

जनपद के ग्राम हकीकतपुर प्रयाग के जूनियर स्कूल में कार्यरत प्रधान अध्यापक गुलशन गुप्ता ने लॉकडाउन होने के कारण कक्षा पांच पास बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ऑनलाइन प्रवेश का नायाब रास्ता निकाला। इसके लिए गुलशन गुप्ता ने पुरातन छात्र परिषद की मदद से प्रवेश योग्य छात्रों के अभिभावकों से फोन द्वारा बात कर उनको प्रवेश फार्म भरवाए तथा व्हॉट्सएप की मदद से प्राप्त कर उनका पंजीकरण किया। बता दें कि गुलशन गुप्ता द्वारा जनपद में सर्वप्रथम सरकारी पाठशाला में ऑनलाइन कक्षाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इसमें उनके द्वारा बनाई गए ऑडियो, वीडियो एवं हल प्रश्न पत्रों के माध्यम से सभी छात्र इस लॉकडाउन में भी अपना पाठ्यक्रम पूरा करने में जुटे हैं। उनकी ऑनलाइन प्रवेश की मुहिम का समर्थन करते हुए अनेक ग्रामीणों चुन्नीलाल, दुर्वेश, मगन पाल ,जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कक्षा सात और आठ के बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा पा रहे थे ,पर अब गुरुजी द्वारा ऑनलाइन प्रवेश के चलते कक्षा पांच पास बच्चे भी शिक्षा से जुड़ सकेंगे। बीएसए महेश चंद्र ने कहा कि उनकी इस पहल से जनपद के शिक्षक प्रेरणा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed