{"_id":"5efcd4d48ebc3e430f3f7ec1","slug":"one-thousand-farmers-will-arrest-on-july-9-bijnor-news-mrt489161768","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जुलाई को गिरफ्तारी देंगे एक हजार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जुलाई को गिरफ्तारी देंगे एक हजार किसान
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रशीदपुर गढ़ी में बैठक करते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
नौ जुलाई को गिरफ्तारी देंगे एक हजार किसान
बिजनौर। भाकियू की बैठक में गन्ना बकाया भुगतान, बिजली बिल सहित अनेक समस्याओं को लेकर नौ जुलाई को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि नौ जुुलाई को एक हजार किसान एसपी कार्यालय पर जाकर गिरफ्तारी देंगे। किसान तब तक गिरफ्तारी देते रहेंगे जब तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा।
गांव रशीदपुर गढ़ी में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को ट्रांसफार्मर 24 घंटे में नहीं मिल रहे हैं। गन्ना भुगतान लटका पड़ा है। किसान अगर आवाज उठाता है तो उस पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। कहा कि अब किसानों के ट्रांसफार्मर फुंकेंगे तो वह बिजली निगम नहीं बल्कि थाने जाएगा और गिरफ्तारी देगा। इन सब उत्पीड़न के खिलाफ नौ जुलाई को एक हजार किसान एसपी कार्यालय जाकर गिरफ्तारी देंगे। जब तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तब तक एक हजार किसान रोज गिरफ्तारी देकर जेल भरने का काम करेंगे। सहारनपुर के नगर अध्यक्ष मुकेश तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सहारनपुर के किसान भी बिजनौर आकर आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि किसान की आवाज को अब दबने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अब किसान का उत्पीड़न नहीं कर पाएगी। अब यूनियन भ्रष्टाचार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेेगी। बैठक में अतुल कुमार, सुनील प्रधान आदि किसान मौजूद रहे।