फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One lakh 45 thousand rupees were swindled from the elderly man by posing as his uncle.

Bijnor News: बुजुर्ग को मामा बनाकर ठग लिए एक लाख 45 हजार

Fri, 04 Sep 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
One lakh 45 thousand rupees were swindled from the elderly man by posing as his uncle.
नींदड़ू। व्हाट्सएप कॉल के जरिए मोहल्ला शेखान निवासी तौफीक अहमद (62) को मामा बनाकर उनसे एक लाख 45 हजार रुपये ठग लिए गए। कॉल करने वाले ने खुद को भांजा बताकर सऊदी अरब के बैंक से उनके खाते में दो लाख दस हजार रुपये जमा करने की रसीद का फोटो भी भेजा। इसके बाद उनसे एक लाख 45 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
विज्ञापन

तौफीक ने साइबर सेल बिजनौर में प्राथमिकी में बताया कि 29 अगस्त की दोपहर 1:12 बजे उनके मोबाइल नंबर से सऊदी अरब से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा शब्बू (शबाब) बताते हुए उनकी खैरियत पूछी तथा अपने घर और गांव की बाबत काफी बातें कीं। तौफीक की दूर के रिश्ते की बहन गुलाब का बेटा सऊदी अरब में रहकर काम करता है। उसने कॉल करने वाले शब्बू से उसके गुलाब का बेटा होने की तस्दीक भी की।
विज्ञापन

बाद में कॉल करने वाले ने अपने एक दोस्त शमीम की मां की बीमारी का हवाला देते हुए उनसे उनके बैंक का खाते नंबर मांगा तथा उसमें दो लाख दस हजार रुपये ( 8,250.79 रियाल) भेजने की बात बताई। सऊदी सेंट्रल बैंक की ट्रांसफर स्लिप भेजते हुए कहा कि यह रुपये 31 अगस्त तक उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। वह उसके दोस्त शमीम के बैंक खाते में रुपये डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में तौफीक के नंबर पर दूसरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को शब्बू का दोस्त सहारनपुर निवासी शमीम बताया। तौफीक ने किसी से उधार लेकर 99 हजार रुपये उसके बताए बैंक खाते में डाल दिए। बाद में और रुपये डालने को कहा तो तौफीक ने फिर 46 हजार रुपये बताए गए खाते में डाल दिए। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये और डालने को कहा। यह खाता ऐक्सिस बैंक शाखा डनकुनी, जनपद हुगली (पश्चिमी बंगाल) में किसी सूर्या अधिकारी के नाम पर संचालित है।

तौफीक को शक हुआ और उसने और रुपये डालने से मना कर दिया तथा बातचीत रिकॉर्ड की। बाद में तौफीक ने शब्बू को सऊदी अरब फोन कर रुपयों की बाबत जानकारी की, तो उसने इस धोखाधड़ी में अपना हाथ होने से इन्कार कर दिया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रकरण का संज्ञान लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed