{"_id":"604126298ebc3ee65001c1d4","slug":"one-killed-another-injured-in-road-accident-bijnor-news-mrt528360375","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत मुरादाबाद को भी दे दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत मुरादाबाद को भी दे दें
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
नूरपुर (बिजनौर)। बिजनौर मार्ग पर ईदगाह कर पास सड़क हादसे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
रामपुर के मोहल्ला तोपखाना निवासी अरशद (27) अपने साथी जनपद रामपुर के थाना भोट के गांव मंजरा निवासी अनीस के साथ बाइक द्वारा रामपुर से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। सुबह आठ बजे बिजनौर रोड पर ईदगाह के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में अरशद की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवक हिमाचल प्रदेश में फर्नीचर बनाने का काम करते थे और बाइक द्वारा काम पर वापस जा रहे थे। अरशद की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।