फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One dead from Corona, 11 new infected

कोरोना से एक की मौत, 11 नए संक्रमित

Fri, 04 Dec 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 11 new infected
अफजलगढ़ के गांव लडडूवाला में कोरोना से मरे व्यक्ति का रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कराते चिकित्? - फोटो : BIJNOR
कोरोना से एक की मौत, 11 नए संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद विकास खंड से पांच सहित जिले में कुल 11 नए संक्रमित मिले, साथ ही 1642 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि अफजलगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की मौत हो गई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल संक्रमिताें की संख्या 4046 हो गई है। इनमें से अब तक 3838 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। 55 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 154 हैं। नए मरीजों में सबसे कम 18 साल का युवक और सबसे अधिक 72 वर्षीय वृद्ध शामिल है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 39 हजार 729 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 38 हजार 775 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लगभग 4046 लोग संक्रमित और करीब दो लाख 34 हजार 729 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में लगभग 954 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक 3838 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। शुक्रवार को नजीबाबाद के मोहल्ला दीवान परमानंद, मोहल्ला दरबारशाह, गांव पूरनपुरगढ़ी से एक-एक, मोहल्ला शामली, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के गांव तित्तरवाला से दो-दो, जलीलपुर ब्लॉक के गांव स्याऊ, हल्दौर विकास खंड के गांव सालमाबाद फरीदपुर भोगी, गांव ऊमरी पीर से एक-एक मरीज मिले हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में किया कोविड गाइड लाइन का पालन
अफजलगढ़। क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। मृतक का गांव मे ही रामगंगा नदी के किनारे पुलिस तथा ग्राम प्रधान के सहयोग से चिकित्सक की टीम ने नियमों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सतेंद्र फौजी ने बताया उनकी ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति की लीवर आदि की खराबी के चलते तबीयत खराब थी। इलाज के लिए दो दिन पूर्व कास्मास हॉस्पिटल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। उसे टीएमयू में ले जाया गया। बृहस्पतिवार को अपराह्न उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद से ही चिकित्सक की टीम उसके शव को लेकर गांव आए। गांव में ग्राम प्रधान तथा पुलिस के सहयोग से चिकित्सक की टीम ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed