{"_id":"601441a68ebc3e089d6edbe1","slug":"old-man-died-in-a-road-accident-nazibabad-news-mrt522803729","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
रायपुर सादात/नजीबाबाद। नगीना देहात के गांव साबूवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से पूर्व सैनिक के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
नगीना देहात के गांव साबूवाला में अवैध मिट्टी के खनन से जुड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आबादी के बीच नमाज पढ़ने जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे 75 वर्षीय वृद्ध साबूवाला निवासी मो. हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। अनियंत्रित हुई ट्राली गांव के ही पूर्व सैनिक गफरूद्दीन के मकान की दीवार से टकरा गई। संयोग से कोई दीवार की चपेट में नहीं आया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया है।