{"_id":"611c023d8ebc3e42d838719b","slug":"officers-will-be-responsible-if-highway-pits-become-the-cause-of-death-bijnor-news-mrt5522349181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के गड्ढे मौत की वजह बने तो अफसर होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के गड्ढे मौत की वजह बने तो अफसर होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

बिजनौर। नेशनल हाईवे पर गड्ढों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अगर राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त एवं गड्ढा युक्त होने के कारण हुए हादसे में किसी व्यक्ति की मौत होती है तो राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाले गड्ढों को भरवाने के लिए बार-बार कहे जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
डीएम ने नेशनल हाईवे-74 (हरिद्वार-नगीना) के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं के निस्तारण के संबंध में बैठक में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों को भरवाने के लिए उन्होंने बैठक तथा मोबाइल फोन पर कई बार उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला प्रशासन जन सामान्य की जान व माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में किसी भी स्तर पर की जाने वाली लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम नजीबाबाद तथा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि भागूवाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के संबंध में आने वाली समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। एसडीएम नगीना व धामपुर को इस मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम धामपुर को धामपुर बाईपास के अंतिम छोर एवं सिंचाई विभाग के बंधे के बीच बारिश के जमा पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन भगवान शरण दास, एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा, एसडीएम चांदपुर कुंवर विरेंद्र सिंह मौर्य, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।