{"_id":"6558f981283ed430500b7860","slug":"officers-raided-57-shops-24-filled-with-fertilizer-samples-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-14450-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफसरों ने 57 दुकानों पर मारे छापे, 24 भरे उर्वरकों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफसरों ने 57 दुकानों पर मारे छापे, 24 भरे उर्वरकों के नमूने
विज्ञापन
धामपुर में खाद के गोदाम के निरीक्षण रजिस्टर चेेक करते जिला कृषि अधिकारी।
- निरीक्षण के दौरान अफसरों की टीमों ने पीओएस मशीन और अभिलेखों की जांच
- दुकान पर अनुपस्थित मिलने पर दो संचालकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला स्तर के अफसरों की कई टीमों ने शनिवार को उर्वरक बिक्री की 57 दुकानों पर छापा मारा। प्रतिष्ठान, गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों के स्टॉक का मिलान पीओएस मशीन और अभिलेखों के अनुसार किया। 24 उर्वरकों के नमूने लिए। इसके अलावा दो दुकानदार अनुपस्थित मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया एवं राजवीर सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता संयुक्त टीम ने तहसील धामपुर व नगीना, गिरीश चंद उप कृषि निदेशक बिजनौर एवं पीएन सिंह जिला गन्ना अधिकारी की संयुक्त टीम ने तहसील बिजनौर, मनोज रावत जिला कृषि रक्षा अधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य बिजनौर की संयुक्त टीम ने तहसील नजीबाबाद में छापा मारा।
अमित कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी एवं जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा तहसील चांदपुर में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापा मारा गया। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान ओवर रेटिंग एवं मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग आदि का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है।