{"_id":"6a1c8e41b51d195e840bb03e","slug":"officers-inspected-the-arrangements-for-the-cms-visit-bijnor-news-c-27-1-bij1007-181019-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएम के दौरे के मद्देनजर अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएम के दौरे के मद्देनजर अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
अफजलगढ़। मुख्यमंत्री के अफजलगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डीएम ने हेलीपैड तथा सभा स्थल सहित विभिन्न तैयारियों को जायजा लिया। देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
सोमवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव आलमपुर गांवड़ी में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम जसजीत कौर, डीआईजी मुनिराज, एसपी अभिषेक झा सहित प्रशासनिक अमला आलमपुर पहुंचा। उन्होंने अधीनस्थों सहित निर्माणाधीन हेलीपैड, सभा स्थल तथा सभा स्थल तक पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सीएचसी पहुंचकर आवश्यक दवाइयोकं की उपलब्धता की जानकारी हासिल की तथा सेफ हाउस सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विदुर ब्रांड उत्पादों, वुडक्राफ्ट, कृषि उद्यान, नेडा तथा पुलिस विभाग के स्टॉलों का अवलोकन कर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पूर्व सैनिक परिवारों से भेंटकर कृषकों तथा पूर्व सैनिकों को अधिकार पत्र खतौनी का वितरण करेंगे। इस मौके पर इस दौरान सीएमओ कौशलेंद्र सिंह, एसडीएम स्मृति मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, एमओआईसी सर्वेश निराला आदि मौजूद रहे।