फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers described the scene of horror

अफसरों के सामने बयां किया खौफ का मंजर

Mon, 19 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officers described the scene of horror
बिजनौर के ग्राम पेद्दा में भीड़ के साथ पहुंचे भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में तिहरे हत्याकांड के बाद पेद्दा गांव में दहशत बरकरार है। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, जिलाधिकारी और एसपी के सामने गांव की महिलाओं ने घटना के बाद के हालात बयां किए। महिलाओं ने कहा कि गांव में पुलिस के सामने खून का बदला खून से नारे लगेंगे तो शांति कहां से आएगी। महिलाओं ने कहा कि अभी भी दूसरे पक्ष के लोग उनके घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। ऐसे माहौल में परिवार के लोग सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पेद्दा गांव के प्राइमरी स्कूल में भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी और एसपी उमेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव के देशराज सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमीन और पानी का विवाद था, जिसने बाद में बड़ा रूप ले लिया। कहा कि वे घटना के बाद संसार सिंह के पशु लेकर गए थे। हालांकि दूसरे पक्ष वालों ने इसका विरोध कर दिया। एसपी ने संसार सिंह के पशु देशराज सिंह को दिलाए और तालाब के प्रकरण का जल्द समाधान कराने को कहा। सुखवीर सिंह की पत्नी लाली ने बताया कि घटना के बाद उनके घर में आरोपी घुसने की कोशिश करते रहते हैं। पथराव भी किया गया। उषा देवी ने बताया कि गर्भवती बहू ने कमरे की कुंडी अंदर से लगाकर जान बचाई। गांव की सविता ने बताया कि उनकी दूसरे संप्रदाय के परिवार की दीवार एक है। दूसरे पक्ष का युवक उनके पौत्र का अपहरण करने की धमकी देता रहता है। एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी से दूसरे पक्ष के युवक छेड़छाड़ करते थे। महिलाओं ने कहा कि जब गांव में खून का बदला खून से नारे लग रहे हैं तो शांति कैसे आएगी। 
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि सपा विधायक रुचि वीरा व पूर्व प्रधान इकबाल दूसरे पक्ष को भड़का रहे हैं। इस पर एसपी ने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि दोनों पक्षों को संयम रखना होगा। सांसद और अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। इस दौरान एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. तेजपाल वर्मा, कृष्ण बलदेव  सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेद्दा की घटना की न्यायिक जांच हो: ओमवेश
बिजनौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि पेद्दा घटना की न्यायिक या सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जांच जीरो प्वाइंट से शुरू होनी चाहिए। जांच होने तक पुलिस कार्रवाई स्थगित की जाए। उन्होंने कहा कि पेद्दा के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट में निर्दोषों के नाम न निकाले गए तो गंभीर परिणाम होंगे। इस मामले को आगे दो अक्तूबर के प्रस्तावित आंदोलन में शामिल किया जाएगा। डाक बंगले पर प्रेस वार्ता में स्वामी ओमवेश ने कहा कि पेद्दा की घटना ने जिले के लोगों के दिल दहलाने का काम किया है। भाईचारे को भी छिन्न-भिन्न कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक बीमारी का पता नहीं चलेगा, तब तक दवाई के प्रयोग से लाभ नहीं मिलेगा।  ओमवेश ने कहा कि इस मामले में जल्दबाजी में की गई कार्रवाई संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की चिंगारी कभी भी शोला बन जाती है। वेस्ट यूपी के जिले इसके गवाह हैं। लोग निष्पक्षता में विश्वास रखते हैं। पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का लोगों और उन्होंने हमेशा विरोध किया है। स्वामी ओमवेश ने कहा कि पिछले 30 सालों का इतिहास गवाह है, जब भी किसी के साथ अन्याय हुआ है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो, उन्होंने उसका मुकाबला किया है। प्रशासन को बिना किसी दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। 

दहशत के कारण स्कूल नहीं आए बच्चे 
बिजनौर। पेद्दा गांव में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय गोकलपुर कासम में छात्र-छात्राओं के नहीं आने से सन्नाटा पसरा रहा। डीएम ने स्कूल की शिक्षिकाओं की बैठक ली। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर शिक्षिकाओं ने गांव में डोर टू डोर पहुंच कर अभिभावकों से संपर्क किया। अभिभावकों ने मंगलवार से बच्चों केा स्कूल भेजने को कहा है।  सोमवार को स्कूल खुले जरूर. पर स्कूलों में छात्र छात्राओं के नहीं आने से शिक्षिका  भी परेशान रहीं।

बिजनौर में पुलिस ने पेद्दा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में  मुख्य आरोपी समेत तीन और  लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

 पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी संसार सिंह, मंडावली थाने के गांवड़ी निवासी बर्खास्त वनकर्मी टीकम सिंह व गांव पेद्दा निवासी कक्कू को गिरफ्तार किया है। इस कांड के छह आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा के मुताबिक टीकम सिंह की नया गांव में रिश्तेदारी है। वह बर्खास्त वनकर्मी है। उसे ही घटना के दौरान होमगार्ड या पुलिसकर्मी बताया जा रहा था। टीकम के पास से वन विभाग की वर्दी बरामद कर ली गई है। उधर, इस कांड के मुख्य आरोपी संसार सिंह व कक्कू का कहना है कि उनका पेद्दा में हुई घटना से कोई वास्ता नहीं है। वह तो घटना के दौरान जंगल में चारा लेने गए थे। गांव में लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। उन्हें बेवजह फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि सारा विवाद नया गांव के लोगों के साथ था। उनके साथ कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि नया गांव व पेद्दा की युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद रहता था। यह नया गांव के युवकों से विवाद कर रहे थे। इसी विवाद  के चलते यह घटना हुई। दूसरे पक्ष की युवती से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। उनके पक्ष की युवती से ही छेड़छाड़ हुई। पेद्दा के प्रधान के पति अनीस ने बताया कि वे शांति बहाल रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed