फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Objection to the new location of the vegetable market in Syohara

Bijnor News: स्योहारा में सब्जी मंडी की नई जगह पर भी आपत्ति

Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Objection to the new location of the vegetable market in Syohara
स्योहारा। नये स्थान पर मंडी स्थापित होने पर मंडी समिति द्वारा आपत्ति जताने पर विरोध करते आढ़ती व
स्योहारा। सब्जी मंडी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सात दिन की बंदी के बाद नई जगह पर शुरू हुई अस्थायी मंडी पर भी मंडी समिति ने आपत्ति जता दी, जिससे आढ़तियों और किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को आढ़तियों ने पुरानी मंडी स्थल से करीब 200 मीटर दूर ईंट भट्टे के पास, मुख्य सड़क से लगभग 100 फीट अंदर अस्थायी सब्जी मंडी लगाकर बिक्री शुरू कर दी थी। सात दिन बाद मंडी खुलने से किसानों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे थे और बाजार में रौनक लौट आई थी लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। मंगलवार को मंडी समिति की टीम मौके पर पहुंची और नई जगह पर मंडी लगाए जाने पर आपत्ति जता दी। अधिकारियों ने तर्क दिया कि मंडी स्थल के पास ही एक स्कूल स्थित है, जिससे अव्यवस्था की आशंका है। इस कार्रवाई से आढ़तियों और किसानों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

आढ़तियों ने कहा कि बड़ी जगह होने के बावजूद मंडी सचिव बेवजह दो बीघा जमीन में मंडी लगाने का दबाव बना रहे हैं। मुकेश सैनी, जय कुमार सैनी, ऋषिराम सैनी अशोक सैनी प्रकाश तोमर, महेन्द्र सैनी अशोक सैनी, फरमान अहमद, जावेद अहमद, अय्यूब अहमद, नदीम अहमद आदि ने मंडी सचिव पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्हें इसी तरह परेशान किया गया तो वे मंडी बंद कर हड़ताल करेंगे और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान स्थल मुख्य सड़क से लगभग 150 फीट दूर और करीब 50 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे किसी को असुविधा नहीं हो रही। वहीं इस पूरे मामले में मंडी सचिव अभिषेक शर्मा ने कहा कि नियमों के तहत स्कूल और मुख्य सड़क से उचित दूरी बनाए रखते हुए तथा प्रशासन से अनुमति लेकर कहीं भी मंडी स्थापित की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन होने पर समिति को कोई आपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed