क्षत्रिय राजपूत सभा की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
धामपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा की नव गठित नगर कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (भारत) उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हितेंद्र सिंह ने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
क्षत्रिय भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, संरक्षक नरेश वत्स, नगर संयोजक यशवीर सिंह गीतम, नगराध्यक्ष हरिराज सिंह ने क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने नगराध्यक्ष हरिराज सिंह, नगर संयोजक यशवीर सिंह गीतम, उपाध्यक्ष राकेश चौहान, सुमित राजपूत, निर्दोश कुमार, चंद्रभान सिंह गहलोत, महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान पप्पू, मंत्री अजय कुमार सिंह, यश कुमार सिंह शेखावत को शपथ दिलाई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ठा. अभय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, नरेश वत्स, भूषण सिंह राणा, दुष्यंत सिंह, विजय चौधरी, डॉ. कमलेश कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।