फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NPS and UPS Pension Scheme are two sides of one coin.

Bijnor News: एनपीएस एवं यूपीएस पेंशन स्कीम एक सिक्के के दो पहलू

Wed, 04 Sep 2024 03:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
NPS and UPS Pension Scheme are two sides of one coin.
-मंगलवार को भी शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी हाथों में काली पट्टी बांध कर कार्य किया। कर्मचारी शिक्षक एनपीएस एवं यूपीएस पेंशन स्कीम के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि यूपीएस एवं एनपीएस पेंशन स्कीम एक सिक्के के दो पहलू है। पुरानी पेंशन देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। सरकार ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से पेंशन छीनने का कार्य किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत, महिला विंग जिलाध्यक्ष कामिनी दिवाकर एवं जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंडलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि, धर्मवीर सिंह, सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष सूरवीर सिंह, इरिगेशन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी, सुशील कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अमित कुमार, मुजफ्फर इस्लाम, पुनीत गहलौत, अंजुम, अलका, रश्मि चौहान का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed