{"_id":"676b123bd4776990490dfd4c","slug":"now-the-search-is-on-for-the-tenth-accused-shubham-in-the-kidnapping-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-139082-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब अपहरण कांड में दसवें आरोपी शुभम की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब अपहरण कांड में दसवें आरोपी शुभम की तलाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण में शामिल रहे दसवें आरोपी शुभम की पुलिस तलाश में लगी है। कई जगहों पर दबिश भी दी गई है। उधर, गिड़गिड़ाते हुए सरेंडर करने वाले अंकित पहाड़ी का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। बिजनौर पुलिस ने मुख्य आरोपी लवी पाल उर्फ सुशांत को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। इसके कुछ घंटों बाद ही अंकित उर्फ पहाड़ी घबराकर खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस ने अंकित पहाड़ी से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि अंकित पहाड़ी पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की के लिए काम करता था। उसके कहने पर ही कुछ दिनों तक अंकित पहाड़ी ने एक भाजपा की महिला नेता की कार भी चलाने का काम किया।
उसने बताया कि अपहरण के वक्त भी उसने बतौर चालक ही काम किया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। उधर, गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपी लवी पाल का सोमवार को ही चालान कर दिया गया था। जेल प्रशासन की अभिरक्षा में उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन