फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now payment will not be done through check

अब चेक से नहीं होगा भुगतान

Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now payment will not be done through check
अब चेक से नहीं होगा भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने गन्ना भुगतान के साथ गन्ना मूल्य का मुद्दा भी उठाया। जलीललुपर गंगा किनारे बनाए रहे पुल में भारी घोटाला होने का आरोप लगाया। बैठक में बताया गया कि अब चैक के माध्यम से कोई भुगतान नहीं होगा। आधे अधूरे काम भी पंचायत की ओर से नहीं कराए जाएंगे। पूरे साल की योजना एक साथ बनेंगी।

जिला पंचायत के सभा कक्ष में हुई बोर्ड की बैठक में अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत में शासन ने चैक की व्यवस्था खत्म कर दी है। अब प्राइमरी फंड मैनेजमेंट सिस्टम के द्वारा भुगतान होगा। किसी भी विभाग का कोई भी ठेकेदार रजिस्ट्रेशन कराकर जिला पंचायत में ठेका डाल सकता है। गांव के अंदर काम आधे अधूरे नहीं होंगे। सभी कामों की एक साल के एक साथ योजना बनेगी। प्लान प्लस पर इन कामों को अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब एक लाख के काम भी ई टेंडर से होंगे। एएमए ने सदस्यों को बताया कि वह तीन दिन तक शासन स्तर पर ट्रेनिग लेकर आए हैं। नई व्यवस्था लागू करने बात वहां बताई गई है। बैठक में 72 करोड़ 88 लाख 25 हजार 256 रुपये का पुनरीक्षित बजट पास किया गया। बैठक के दौरान तमाम सदस्यों ने गन्ने के भुगतान नही होने के साथ गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाया। कहा कि कई शुगर मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। बैठक में जलीलपुर में गंगा के ऊपर बनाए जा रहे पुल में भारी घोटाला होने का भी सदस्यों ने आरोप लगाया। कहा कि पुल में सरिये निकल रहे हैं । खराब तरीके से पुल बनाया जा रहा है। कोई इसे नहीं देख रहा। इस पुल से जानमाल का भी खतरा बना है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, सीडीओ केपी सिंह , परियोजना अधिकारी विजय श्री वास्तव समेत तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे। विद्युत विभाग को छोड़ सभी विभागों के अफसर बैठक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed