{"_id":"6477962765427807a50f5044","slug":"now-direct-bus-will-be-available-from-bhaguwala-to-rishikesh-and-delhi-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-4181-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब भागूवाला से मिलेगी ऋषिकेश और दिल्ली के लिए सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब भागूवाला से मिलेगी ऋषिकेश और दिल्ली के लिए सीधी बस
Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
- बिजनौर डिपो से भागूवाला होते हुए लंबे रूट पर दो बसें लगाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भागूवाला आने-जाने वाले यात्रियों को बस सुविधा मिलने जा रही है। बिजनौर डिपो से भागूवाला मार्ग पर दो बसें लगाने की तैयारी चल रही हैं। इनके संचालन के बाद भागूवाला से भी ऋषिकेश और दिल्ली को सीधी बस मिलेगी।
बिजनौर डिपो से भागूवाला के लिए करीब 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बस बिजनौर से केवल भागूवाला तक ही संचालित की जा रही हैं। मगर अब भागूवाला से लंबे रूट की बसें भी चलाई जा रही हैं। पिछले सप्ताह चांदपुर से बिजनौर-भागूवाला-हरिद्वार-देहरादून के लिए बस का संचालन शुरू किया गया है। वहीं बुधवार को बिजनौर से भागूवाला-हरिद्वार-ऋषिकेश तक के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जिससे एम्स ऋषिकेश जाने वाले मरीजों की भी फायदा मिलेगा। वहीं अभी इस बस के संचालन का समय निर्धारित नहीं किया गया है। इसके अलावा जल्द ही बिजनौर से भागूवाला और फिर वापसी सीधे दिल्ली के लिए एक बस शुरू की जाएगी। बिजनौर डिपो का नई बसें मिलने की उम्मीद है। बस मिलते ही इस मार्ग पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-- -- वर्जन::
भागूवाला सेे लंबी दूरी की बसों का संचालन काफी सालो से बंद था। मगर अब दो बसें संचालित कर दी गई हैं। जल्द ही एक और बस चलाने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को तो लाभ मिलेेगा ही साथ ही डिपो को भी फायदा होगा - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक